फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से अतिवादी हिंदुत्व पर लगाम लगाने की मांग 

Mon, 03 Dec 2018 04:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता कार्यकर्ताओं और कई अन्य समूहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुत्ववादी चरमपंथ के उभार को रोकने और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में शामिल समूहों को दंडित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत में धार्मिक स्वतंत्रता: कैपिटोल हिल पर ब्रीफिंग’ नामक एक आयोजन के दौरान यह अनुरोध किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं, संसद कर्मियों, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया था। इसके अलावा इसमें अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) और नागरिक समाज के लोगों ने भी भाग लिया। 

आयोजन में आयोग की पूर्व अध्यक्ष कैटरीना लांटोस स्वेट ने कहा, ‘अपनी पार्टी के चरम तत्वों की निंदा करने और उनसे अपनी दूरी बनाने में पीएम मोदी की विफलता ने वर्तमान की स्थिति में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ 
विज्ञापन


भारत का कहना है कि उसका संविधान धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार सहित अपने सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है और यूएससीआईआरएफ के पास भारतीय नागरिकों के संवैधानिक रूप से संरक्षित अधिकारों पर टिप्पणी करने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें