फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आजादी के नाम पर 'मनमानी' करने वाले देशों की US ने बनाई लिस्ट, पाक भी शामिल

Fri, 05 Jan 2018 08:30 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

 धार्मिक आजादी के गंभीर उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान को अमेरिका ने अपनी विशेष निगरानी सूची में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन द्वारा लगभग 10 देशों को ‘विशेष चिंता के देशों’ (सीपीसी) में फिर से नामित करने के निर्णय के बाद यह घोषणा की गई है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हेथर न्यूअर्ट ने कहा कि मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी धार्मिक आजादी के गंभीर उल्लंघन के लिए विशेष निगरानी सूची में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य विभाग ने 22 दिसंबर, 2017 को सीपीसी सूची में बर्मा, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, सूडान, सऊदी अरब, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान को नामित किया, जिसकी घोषणा बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री ने की।

वहीं एक पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर प्रतिबंध लगाने और उनके दोहरे खेल को खत्म करने के लिए एकतरफा कार्रवाई करने जैसे कई सुझाव दिए। अफगान मूल के जाल्मे खालिलजाद अफगानिस्तान, इराक और संयुक्त राष्ट्र में अपने सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की भाषा में बात कर रहे ट्रंप : पाक

Pakistan Pm Shahid Khaqan Abbasi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर कहा कि वे भारत की भाषा में बात कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अपनी विफलता को छुपाने के लिए अमेरिका पाक का इस्तेमाल कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें