फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं एच-1बी वीजा का इस्तेमाल करता हूं, लेकिन यह बंद होना चाहिए'

Sat, 12 Mar 2016 03:24 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन

सार

  • ट्रंप ने किया खुलासा, करते है एच-1 बी वीजा का इस्तेमाल
  • इस कार्यक्रम के जरिए अमेरिकी लोगों से छीनी जा रही नौकरियां
  •  टाटा और भारत का नाम लेते हुए इस कार्यक्रम की आलोचना की
विज्ञापन
- फोटो : REUTERS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पहली बार खुलासा किया कि वह अपने कारोबार के लिए एच-1बी वीजा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बंद किया जाना चाहिए क्योंकि यह अमेरिका कामकाजी लोगों के लिए अनुचित है। इससे अमेरिकी लोगों से नौकरियां छीनी जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी तरह से एच-1बी के बारे में जानते हैं। इसका वह अक्सर इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसे इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह अमेरिकी श्रमिकों के लिए बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा हैं कि यह कहना बहुत महत्वपूर्ण है कि मैं एक कारोबारी हूं और मुझे वही करना होता है जो कारोबार की जरूरत होती है।

मियामी में हुई पिछली बहस में राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के चारों दावेदारों ने एच-1बी वीजा का विरोध किया था। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो ने तो टाटा और भारत का नाम लेते हुए इस कार्यक्रम की आलोचना की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एच-1बी वीजा भारत में काफी लोकप्रिय है और भारतीय आईटी कंपनियां इसी वीजा के आधार पर भारतीय इंजीनियरों को अमेरिका ले जाकर काम करवाती हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिकी श्रमिकों को दरकिनार करने के लिए एच-1बी वीजा का इस्तेमाल अनुचित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें