फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान के मुद्दे पर खिलाड़ियों को गाली देकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 24 Sep 2017 06:27 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी एक टिप्पणी की वजह से खेल जगत के निशाने पर आ गए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के मालिकों को उन खिलाड़ियों को निकाल देना चाहिए, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रगान के समय विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


ट्रंप ने उन खिलाड़ियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। इसके जवाब में सोशल मीडिया पर ट्रंप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एनएफएल की एक टीम के मालिक ने ट्रंप की टिप्पणी को 'आहत करने वाला' बताया है।
  पढ़ें- ट्रंप हुए आगबबूला, बोले- 'ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे किम जोंग और री योंग'
विज्ञापन

ट्रंप ने फुटबॉल खिलाड़ियों को क्या कहा था?

- फोटो : BBC
शुक्रवार रात ट्रंप ने अलाबामा में एक रैली में कहा था कि देश के राष्ट्रगान के समय विरोध प्रदर्शन करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों को उनकी टीमों से निकाल देना चाहिए। वह उन नस्लविरोधी प्रदर्शनों का जिक्र कर रहे थे जिन्हें पिछले साल खिलाड़ी कॉलिन केपरनिक ने शुरू किया था। कॉलिन राष्ट्रगान के दौरान खड़े रहने के बजाय अपना विरोध दर्ज कराने के लिए घुटने पर बैठ गए थे। ट्रंप ने कहा था, 'क्या आप यह देखना पसंद नहीं करेंगे कि जब कोई हमारे झंडे का अपमान करे तो उनमें से कोई एनएफएल मालिक कहे, उस (अपशब्द) को तुरंत मैदान से बाहर करो। वह अब टीम का हिस्सा नहीं है।'
एनएफएल का जवाब
एनएफएल कमिश्नर रोजर गूडेल ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति की टिप्पणी फूट डालने वाली है और दुर्भाग्य से उसमें सम्मान की कमी दिखती है। इस पर ट्रंप ने कहा है कि रोजर गूडेल खिलाड़ियों की ओर से किए गए देश के अपमान को जायज ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। एनएफएल प्लेयर्स एसोसिएशन ने कहा है कि राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों से परोक्ष रूप से 'चुप करो और खेलो' कहकर सीमा पार कर दी है। कॉलिन केपरनिक की पिछली टीम सैन फ़्रांसिस्को फोर्टीनाइनर्स के सीईओ जेड योर्क ने कहा है कि वह सकारात्मक बदलाव के लिए अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति की बेरुखी और आपत्तिजनक टिप्पणी इस देश की मूल भावना के खिलाफ है।'

केपरनिक की मां ने दिया जवाब
हालांकि कई टीमों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न्यूयॉर्क जेट्स के मालिक वुडी जॉनसन ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। अमीर व्यापारी वुडी ने ट्रंप के चुनाव अभियान में चंदा दिया था और ब्रिटेन में ट्रंप के राजदूत बनाए गए थे। कॉलिन केपनरनिक की मां टेरेसा ने इसका कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें खुद पर गर्व है। व्हाइट हाउस ने गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को न्योता दिया था, लेकिन एक खिलाड़ी स्टीफन करी ने आने से मना कर दिया था, जिसके बाद ट्रंप ने यह न्योता वापस ले लिया था।

विश्लेषण: ट्रंप अपने समर्थकों जानते हैं
अलाबामा से बीबीसी के उत्तरी अमेरिका रिपोर्टर एंथनी जर्चर के मुताबिक, डोनल्ड ट्रंप अलाबामा में अपनी रैली में करीब घंटे भर बोले। करीब 10 हजार लोगों की उत्साहित भीड़ ने सबसे ज्यादा गालियां खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जाने पर बजाईं। यह वो लड़ाई है जिसका ट्रंप लुत्फ लेते हैं। वो जानते हैं कि जब वो अमीर एथलीटों की देशभक्ति पर सवाल उठाएंगे तो उनके प्रशंसक इसे पसंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें