फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एशियाई दौरे में भारत नहीं चीन जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 30 Sep 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले एशिया दौरे पर जाने को तैयार हैं। ट्रंप के इस दौरे में भारत शामिल नहीं हैं। ट्रंप की यह यात्रा इसी साल नवंबर से शुरू होगी। यह ट्रंप की अबतक की तीसरी बड़ी यात्रा होगी। तीन से 14 नवंबर के बीच होने वाले इस दौरे में पांच देश शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें चीन, जापान, साउथ कारिया, वियतनाम और फिलीपींस शामिल हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कार्यक्रमों में पेफेफिक रीजन समेत भारत के साथ अमेरिका की समृद्धि और सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।

ईस्ट एशिया में ट्रंप की यह पहली यात्रा है। इसमें वियतनाम में होने वाले Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) और फिलीपींस का Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) समिट शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया के खिलाफ बन सकता है कोई प्लान

PM MODI And DONALD TRUMP/FILE
बाकी देशों के राष्ट्र प्रमुखों से ट्रंप की मुलाकात नॉर्थ कोरिया के संदर्भ में भी देखी जा रही है। इससे नॉर्थ कोरिया की धमकियों और लगातार किए जा रहे परमाणु परीक्षण का कोई तोड़ निकाला जा सकता है।

ट्रंप भारत कब आएंगे यह फिलहाल साफ नहीं है। उनकी बेटी इवांका ट्रंप नवंबर के आखिर में भारत आएंगी। वह हैदराबाद में ग्लोबल इंटरप्रीनियर समिट में हिस्सा लेंगी। माना जा रहा है कि तब डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बारे में कोई घोषणा हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। मोदी ने ट्रंप को भारत आने का न्योता भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें