फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पुलिसकर्मी को मारी गई गोली, शूटर गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • यूएस कैपिटल विजिटर परिसर में एक पुलिस अफसर को गोली मारी गयी
  • सुरक्षा खतरे के मद्देनजर व्हाइट हाउस और संसद भवन को बंद कर दिया गया
विज्ञापन
यूएस में फाय‌रिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में यूएस कैपिटल विजिटर परिसर में एक पुलिस अफसर को गोली मारी गयी है। हालांकि इस घटना में गोली चलाने वाले को पकड़ लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा खतरे के मद्देनजर व्हाइट हाउस और संसद भवन को बंद कर दिया गया था। जिन्हें अब खोल दिया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद वहां के स्टॉफ को सुरक्षित स्‍थान में बने रहने को कहा गया था ताकि किसी अनहोनी को ताला जा सके। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में जिस पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इमारत को घेर लिया था और कैपिटल में आए आगनतुकों को लौट के लिए कहा गया। 

कैपिटल हिल अमेरिकी राजधानी का सबसे अहम स्थान है, जहां संसद भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं। यह घटना ऐसे समय घटी है, जब संसद में ईस्टर का अवकाश है और सभी सांसद अपने-अपने जिलों में हैं। हालांकि छुट्टियों की वजह से वाशिंगटन में पर्यटकों के लिए काफी भीड़ भरा सप्ताह है। साथ ही संसद में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें