अमेरिका की एक शीर्ष जनरल ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को तैनात करने के बावजूद अमेरिकी वायुसेना के विमान प्रतिदिन इस विवादित क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते रहेंगे।
जनरल ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए बातचीत कर रही हैं। पैसिफिक एयर फोर्स की कमांडर जनरल लोरी रोबिनसन ने अन्य देशों से अनुरोध किया कि वे दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा दावे वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई और जल क्षेत्र में उड़ान एवं जलयात्रा की आजादी का प्रयोग करें या ‘पूरा क्षेत्र गंवाने का जोखिम उठाएं।
लोरी यहां अगले सप्ताह ‘रॉयल आस्ट्रेलियन एयर फोर्स’ के द्विवार्षिक वायु शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगी। लोरी ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार किया कि अगर चीन द्वारा अमेरिकी विमान मार गिराया जाता है तो अमेरिका कैसे जवाब देगा।