फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का यह जांबाज अकेले अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना

Thu, 27 Dec 2018 10:55 AM IST
Shani Mishra एएफपी, वॉशिंगटन
विज्ञापन
ओ’ब्रैडी
विज्ञापन
अमेरिका का एक जांबाज किसी तरह की मदद के बगैर अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बन गया है। कोलिन ओ’ब्रैडी (33) को उत्तर से दक्षिण तक बर्फ की चादर से ढके इस महाद्वीप की करीब 1,600 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 54 दिन लगे। 
विज्ञापन


अंतिम 77.5 मील की यात्रा 32 घंटे में पूरी करने के बाद ओ’ब्रैडी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने अकेले अंटार्कटिका महाद्वीप को पार करने वाला इतिहास में पहला व्यक्ति बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने लिखा कि हालांकि आखिरी 32 घंटे मेरी जिंदगी के सबसे चुनौतीपूर्ण घंटे रहे लेकिन साथ ही वे अभी तक के सबसे अच्छे क्षण साबित हुए।




ओ’ब्रैडी और इंग्लैंड के सेना कैप्टन लुईस रुड (49) ने तीन नवंबर को अंटार्कटिक पार करने की यात्रा शुरू की थी। ओ’ब्रैडी बुधवार को प्रशांत महासागर पर रॉस आईस शेल्फ पर पहुंचे। रुड उनसे एक या दो दिन पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में इंग्लैंड के एक सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हेनरी वोर्सली की अकेले अंटार्कटिका पार करने की कोशिश में मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें