फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेक्सस के बैपटिस्ट चर्च में फायरिंग, 26 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

Mon, 06 Nov 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : ABC News
विज्ञापन
यूएस के टेक्सस स्थित बैपटिस्ट चर्च में रविवार सुबह हुई अंधाधुंध फायरिंग में 26 लोगों की मौत हो गई। ABC न्यूज के मुताबिक चर्च में हुई फायरिंग में 26 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका की टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी की मौत 

पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला शख्स भी मारा गया है। हमलावर शख्स की पहचान 26 साल के डेविन केले के रूप में हुई है। डेविन टेक्सस के न्यू ब्रॉनफेल्स से है। दोपहर से कुछ देर पहले चर्च में घुसे डेविन ने वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुबह 11.15 बजे कुछ लोगों ने चर्च के पास फायरिंग की आवाज सुनी थी। टेक्सस के अटॉर्नी जनरल केन पेक्सटन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हम पीड़ितों के परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका में मेयर पद के सिख उम्मीदवार को बताया गया आतंकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भगवान हमले में पीड़ित लोगों को दुख सहने की शक्ति दे। FBI और कानूनी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि वो जापान से मामले को देख रहे हैं।    May God be w/ the people of Sutherland Springs, Texas. The FBI & law enforcement are on the scene. I am monitoring the situation from Japan. — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 5, 2017

आपको बता दें कि हालही में अमेरिका के टेक्सस टेक यूनिवर्सिटी कैंपस में भी फायरिंग हुई थी। फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई थी। घटना के बाद इस अमेरिकन यूनिवर्सिटी को पूरी तरह लॉक कर दिया गया था और छात्रों को सुरक्षित जगह पर रहने के लिए ट्विटर से संदेश भेजे गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें