फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद बोले- आतंकवाद का समर्थन करने पर पाकिस्तान को जवाब दे पेंटागन

Sat, 11 Nov 2017 07:47 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की नई दक्षिण एशिया नीति का समर्थन करने वाले अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि पेंटागन द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन जारी रखने के ‘परिणाम’ दिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन की निंदा कर ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- भारत कर रहा जबरदस्त विकास
 
कांग्रेस में दोनों दलों के नेताओं ने रक्षा मंत्रालय से यह भी आग्रह किया कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी मदद पर करीब से निगाह रखे। सांसदों ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र बल समितियों की एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकी समूहों का समर्थन करने के लिए इस सहायता राशि का इस्तेमाल न करे।

पढ़ें: पाक आतंकियों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर बनाया प्लान
 
गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिनों पहले ही भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से अमेरिका निर्मित राइफल बरामद की थी। बता दें कि यह राइफल पाक के लिए बनाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि आप इस मामले में भारत सरकार की जांच के संबंध में उनके पास जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें