फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की चेतावनी, पाकिस्तान जाने से बचें वहां आतंकी हमले का खतरा

Sat, 09 Dec 2017 05:49 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने शनिवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की गैर जरूरी यात्रा टाल दें। वहां विदेशी और स्थानीय आतंकी समूहों के हमले का खतरा है। 
विज्ञापन


हाल में पाकिस्तान में आतंकी और सांप्रदायिक हमलों में वृद्धि हुई है। इसके चलते अमेरिका ने यह चेतावनी जारी की है। स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से हर सात माह के अंतर पर अमेरिकी नागरिकों के लिए यह दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। हालिया चेतावनी में सभी दक्षिण एशियाई देशों में यात्रा से बचने की सलाह है। इससे पहले 22 मई को ऐसी चेतावनी जारी की गई थी। 

स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। सरकारी अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, एनजीओ कर्मियों, आदिवासी और कानून व्यवस्था से जुड़ लोगों को निशाना बनाना आम बात हो गई है।
विज्ञापन


आतंकी संगठनों से अमेरिकी नागरिकों को पूरे पाकिस्तान में खतरा है। पहले भी आतंकियों ने अमेरिकी राजनयिकों और राजनयिक कार्यालयों को निशाना बनाया है। अल्पसंख्यकों को भी लक्ष्य बनाकर मारा जा रहा है और उन पर ईश निंदा के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

हाल में पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमले में 14 लोग मारे गए थे और 30 घायल हुए थे। चमन में आत्मघाती हमलावर ने तीन पुलिस कर्मियों को मारकर बीस को घायल कर दिया था। उधर, बलूचिस्तान और एफएटीए में लगातार हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें