फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूबा में रहस्यमयी बीमारी से बेहाल हुए अमेरिकी राजनयिक, वापस बुलाने की तैयारी

Fri, 29 Sep 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
rex tillerson - फोटो : AP
विज्ञापन
यूएस क्यूबा मेें अमेरिकी दूतावास में अपने स्टाफ और उनके परिवारों की वापसी की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक आंतरिक मीमो को अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को भेजा गया था। मीमो के मुताबिक केवल जरूरी लोगों को ही राजदूत में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें:  अमेरिका करेगा शरणार्थियों की संख्या में भारी कटौती, 45 हजार लोगों को मिलेगी शरण

यूएस ने पिछले महीने इस बात को माना था कि हवाना में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले 21 अमेरिकी लोग रहस्यमय बीमारियों की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कई अमेरिकियों को सुनने में और एक को मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। क्यूबा में हो रही इन अस्पष्ट घटनाओं को अमेरिका ने संज्ञान में लिया है। 

पढ़ें: अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मरे कई आम नागरिक

इस महीने की शुरूआत में टिलरसन ने कहा था कि यूएस इस बात पर विचार कर रहा था कि क्यूबा में इस तरह के हालातों के बाद अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया जाये। मंगलवार को टिलरसन ने क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोडरिग्वेज से मुलाकात की और उनसे इस बात की चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें