फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, अमेरिका से खरीदेगा रात में हमला करने वाले हेलीकॉप्टर

Wed, 13 Jun 2018 04:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार ने भारतीय सेना के लिए 6 एएच-64 ई अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर के रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को दी। 93 करोड़ डॉलर (करीब 6,285 करोड़ रुपये) के इस समझौते को अमेरिकी कांग्रेस पास कर चुकी है। यदि कोई अमेरिकी सांसद इस पर आपत्ति नहीं उठाता तो इसे अमल के लिए आगे भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


भारत में अपाचे के ढांचे को अमेरिकी कंपनी बोइंग और उसके भारतीय पार्टनर टाटा ने बनाना भी शुरू कर दिया है लेकिन जब तक इस समझौते को मंजूरी नहीं मिलती तब तक अमेरिकी निर्माता भारत को सीधे ये हेलिकॉप्टर नहीं बेच सकता। लेकिन मंगलवार को मिली मंजूरी के बाद इसे खरीदने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है। इस डील के मुख्य कॉन्ट्रैक्टर लॉकहीड मार्टिन, जनरल इलैक्ट्रिक और रेथिऑन हैं। 

दुनिया के सबसे घातक अटैक हेलिकॉप्टर के अलावा इस सौदे में नाइट विजन सेंसर, जीपीएस गाइडेंस, हजारों हेलफायर एंटी-आर्मर और हवा में हमला करने वाली स्टिंगर मिसाइल की बिक्री भी शामिल है। अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन एजेंसी के मुताबिक एएच-64 भारत की रक्षात्मक क्षमता में वृद्धि करेगा। इससे भारतीय वायु सेना आधुनिक बनेगी और बेहतर ढंग से खतरों का सामना कर पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें