फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ अनिश्चितकाल तक रद्द किए प्रशिक्षण अभ्यास

Sat, 23 Jun 2018 08:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी सेना
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के साथ हुई कूटनीतिक वार्ता पर खरा उतरने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने दो प्रशिक्षण अभ्यास अनश्चितकाल तक रद्द करने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण कोरिया के साथ प्रशिक्षण अभ्यास रद्द करने के निर्णय के बाद यह घोषणा की गई है। पेंटागन ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


ट्रंप की 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग उन के साथ की गई मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। उत्तर कोरिया ने भी इस मुलाकात की सराहना की थी। 

शुक्रवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल जो डनफोर्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में राष्ट्रपति के सहायक जॉन बोल्टन के साथ ट्रंप और किम की सिंगापुर वार्ता के नतीजों को लागू करने पर चर्चा की थी। 

पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता डाना व्हाइट ने शुक्रवार को कहा कि सिंगापुर वार्ता के नतीजों के क्रियान्वयन और हमारे सहयोगी दक्षिण कोरिया के साथ समन्वय के लिए रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अभ्यासों को अनश्चितकाल तक निलंबित कर दिया है। व्हाइट ने कहा कि ‘ फ्रीडम गार्डियन एक्सरसाइज ’ (जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी) को स्थगित करने के साथ ही अगले तीन महीनों में होने वाले दो ‘ कोरियाई समुद्री आदान-प्रदान प्रोग्राम ’ अभ्यासों को भी रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें