फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से मिला आइडिया, अब हर पैसेंजर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की स्क्रीनिंग करेगा US

Tue, 01 Aug 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों को सख्त जांच का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकन एविएशन सिक्योरिटी एजेंसी ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) नया नियम लाई है, जिसके मुताबिक मोबाइल से बड़ी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को एक्स-रे स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये नया नियम उस समय सामने आया है, जब अमेरिका ने दुबई जैसे खाड़ी देशों से यात्रा करने वालों पर लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाने का बैन लगा दिया था।

बता दें कि अमेरिका ने भारत के इस तरीके को अपनाया है, जिसमें मोबाइल से हर बड़ी गैजेट को एक्स-रे स्क्रीनिंग का सामना करना पड़ता है। अबतक लैपटॉप या उससे बड़ी किसी चीज को सुरक्षा जांच के दायरे में आना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीएसए के अधिकारी यात्रियों को अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बैग से निकालकर एक्स-रे मशीन में डालने के निर्देश देंगे। ये एक्स-रे मशीने चेक प्वाइंट पर रखी जाएंगी, जहां खड़े टीएसए अधिकारी यात्रियों को बताएंगे की उन्हें जांच के लिए किस तरह से गुजरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें