सोमालिया में अमेरिकी सेना के एक हवाई हमले में अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल शबाब के 100 से ज्यादा जिहादी मारे गए। अमेरिका की अफ्रीका कमान से जारी बयान के अनुसार, सोमालिया की संघीय सरकार के सहयोग से 21 नवंबर को सुबह दस करीब दस बजे अल शबाब के आतंकी शिविर पर हवाई हमले किए गए।
पढ़ें: आतंकियों की कैद से छूटी मां की दास्तां, बच्चे को बचाने पर होती थी उसके साथ क्रूरता
इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना की यह कार्रवाई राजधानी मोगादिशू से 200 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में हुई।