फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN ने जारी की इंटरनेशनल आतंकियों की लिस्ट, हाफिज-दाऊद समेत 139 पाकिस्तानी शामिल

Wed, 04 Apr 2018 12:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इंटरनेशनल आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 139 नाम पाकिस्तानी आतंकियों के हैं। मंगलवार को इस सूची को अपडेट किया गया जिसमें यह साफ हो गया कि ये आतंकी पाकिस्तान में रहकर आतंकी संगठनों को ऑपरेट करते हैं। यह आतंकी अल-कायदा, अयमान अल जवाहिरी और लश्कर ए तैयबा से संबंधित हैं। 

विज्ञापन


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अयमान अल जवाहिरी का है जोकि ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी है। यूएन ने दावा किया कि यह आतंकी अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर एरिया के पास छुपा हुआ है। उसके बहुत से सहयोगी छुपने में मदद कर रहे हैं। 

लिस्ट में दूसरा नाम रमजी मोहम्मद बिन अल शईबाह का है जोकि एक यमन नागरिक के रूप में पहचाना जाता है, उसे कराची में गिरफ्तार किया गया था और अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिया गया था। इस लिस्ट में दर्जनों ऐसे कुख्यात आतंकियों का नाम शामिल किया गया है जिन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और बाद में यूएस को सौंप दिया गया। इनमें से कई आतंकियों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं। 
विज्ञापन


इस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद का नाम भी शामिल है। दाऊद के पास कई पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं जोकि रावलपिंडी और कराची से जारी किये गए हैं। यूएन ने दावा किया है कि दाऊद कराची के नूरबंद एरिया में एक बंगले में रहता है। वहीं हाफिज सईद को अपनी आतंकी गतिविधियों की वजह से लिस्ट में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें