फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने कहा- सत्ता का हस्तांतरण स्वीकार करे वेनेजुएला की सेना, ऑस्ट्रेलिया ने दी गुइदो को मान्यता

Tue, 29 Jan 2019 03:52 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के वेनेजुएला में राजनीतिक संकट गहरा गया है। इस बीच, अमेरिका ने वेनेजुएला की सेना से आग्रह किया कि वह सत्ता का हस्तांतरण शांति से स्वीकार करे। साथ ही वेनेजुएला में सभी विकल्पों पर विचार की चेतावनी दी। इसके अलावा अमेरिका ने वेनेजुएला राज्य तेल फर्म PDVSA पर प्रतिबंधों की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन


उधर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया वेनेजुएला की नेशनल एसेंबली के प्रमुख जुआन गुइदो को अंतरिम नेता के रूप में ‘मान्यता और समर्थन’ देता है। इससे पहले अमेरिका और कनाडा भी जुआन को मान्यता दे चुके हैं। पायने ने ‘वेनेजुएला में जल्द से जल्द पुन: लोकतंत्र स्थापना’ की अपील की। 

पायने ने कहा, ‘हम सभी दलों से अपील करते हैं कि वे स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए रचनात्मक तरीके से काम करें। वे लोकतंत्र की वापसी, कानून के सम्मान और वेनेजुएला में मानवाधिकार जारी रखने की दिशा में काम करें।’ वेनेजुएला में आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड और जर्मनी ने शनिवार को कहा था कि यदि मादुरो आठ दिनों में चुनाव घोषित नहीं करते हैं तो वे गुइदो को राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे देंगे। जबकि मादुरो ने रविवार को यूरोप द्वारा दी गई समय सीमा को खारिज कर दिया। उधर दूसरी तरफ, देश की सेना अभी भी मादुरो की सरकार की वफादार बनी हुई है।

बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में अबतक करीब 35 लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच, विपक्ष के नेता जुआन गोइदो ने खुद को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं। उनके इस कदम का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपना समर्थन देने का एलान कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें