अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका ने उत्तर कोरिया की शिपिंग इंडस्ट्री के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इन प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकने का एक और प्रयास बताया जा रहा है।
अमेरिका राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने इसे उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध कहा है। इस बार जहाज और नौवहन परिवहन संबंधी 50 से अधिक कंपनियों को इन प्रतिबंधों का निशाना बनाया गया है।
इनमें से 16 कंपनियां उत्तर कोरिया जबकि पांच हांगकांग, दो चीन, दो ताइवान और एक-एक पनामा तथा सिंगापुर में रजिस्टर कंपनियां हैं। उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल परीक्षणों की वजह से अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध पहले से लगे हुए हैं।
इसके बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और अमेरिका तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण पिछले साल तक करता रहा है।