फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप की मौत के एक दिन बाद बच्चे की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे एक जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई, लेकिन इस दंपति का अजन्मा गर्भस्थ शिशु दुर्घटना में बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


लेकिन एक दिन बाद उसकी भी मौत हो गई है। इस परिवार के लोग जिस परंपरागत यहूदी समुदाय से जुड़े हुए थे, उसने इसकी पुष्टि की है।

नैचमेन और रेजी ग्लॉबर ब्रुकलिन में एक टैक्सी से सफर कर रहे थे तभी एक अन्य कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। दोनों की उम्र 21 साल बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में ग्लॉबर दंपति को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन रेजी ग्लॉबर के गर्भ में पल रहे शिशु का जन्म हो गया।

पुलिस दुर्घटना में शामिल अन्य कार के ड्राइवर की तलाश कर रही है और जिस टैक्सी में ग्लॉबर सफर कर रहे थे, उसके ड्राइवर की स्थिति अस्पताल में सामान्य बनी हुई है।

दुर्घटना की जांच
ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग इलाके में ग्लॉबर के घर से थोड़ी दूर पर ही आधी रात को यह हादसा हुआ था। उस समय ग्लॉबर दंपत्ति अस्पताल जाने के लिए ही घर से निकले थे।
विज्ञापन


हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि क्या वे बच्चे के जन्म के लिए ही अस्पताल जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ग्लॉबर दंपत्ति ब्रुकलिन के परंपरागत यहूदी समाज का हिस्सा थे। स्थानीय यहूदी समुदाय के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रब्बी बर्नॉर्ड फ्रेलिक ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि यह एक डरा देने वाला हादसा है।
विज्ञापन


ग्लॉबर दंपत्ति अपने पहले बच्चे के लिए जा रहे थे। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या कहूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें