फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप से जल्द मिलना चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव

Fri, 30 Dec 2016 05:02 AM IST
एजेंसी/ लिस्बन
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव का पदभार संभालने जा रहे एंटोनियो गुटेरेस की इच्छा है कि वह ‘जल्द से जल्द’ डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करें। गुटेरेस ‘नए अमेरिकी प्रशासन के साथ रचनात्मक बातचीत के लिए प्रतिबद्ध’ हैं।
विज्ञापन


गुटेरेस ने गत माह के आखिरी दिनों में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। उन्हें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से भी ऐसे ही परिणाम मिलने की अपेक्षा है। सीरिया में जारी हिंसा और ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद विश्व में अमेरिका की भूमिका को लेकर चल रहे सवालों के बीच पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुटेरेस एक जनवरी को बान की मून के स्थान पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पदभार ग्रहण करेंगे।

पुर्तगाल के एक टीवी चैनल एसआईसी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी मुलाकात शानदार रही और डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मुझे ऐसी ही मुलाकात की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उनसे जल्द ही मुलाकात करने में मेरी रुचि है। अमेरिका न केवल संयुक्त राष्ट्र का मुख्य दानदाता है बल्कि उसकी कार्रवाई में भी अमेरिका की अहम भूमिका होती है। गौरतलब है कि ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि उनके पदभार संभालने के बाद संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन की नीतियां अलग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें