संयुक्त राष्ट्र ने स्वचालित हथियार ‘किलर रोबोट’ के इस्तेमाल पर पहली आधिकारिक वार्ता की मेजबानी की पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार से पांच दिन तक चलने वाली इस वार्ता में दुनिया भर के देशों के राजदूत हिस्सा लेंगे। भारतीय राजदूत अमनदीप गिल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। लेकिन तथाकथित इस हत्यारे रोबोट के संचालन के लिए एक संधि की जरूरत होगी, जो अभी कोसो दूर है।
पढ़ें- क्या ज़िंदगी-मौत 'किलर रोबोट' तय करेंगे?
टेस्ला के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी एलन मस्क समेत तकनीकी विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र से इंसानी सोच वाले ‘किलर रोबोट’ जैसे पूरी तरह से संचालित हथियार प्रणाली पर प्रतिबंध लगाने को आह्वान किया है। उनका कहना है कि युद्ध में यह तीसरी क्रांति होगी और यह मानव के लिए घातक होगा।