फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN ने कहा, हिंसा भड़का सकता है मीडिया के प्रति ट्रंप का रवैया

Fri, 01 Sep 2017 01:09 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, जिनेवा
विज्ञापन
UNO
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कुछ मीडिया समूहों की फर्जी समाचार को लेकर की गई भर्त्सना पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि ट्रंप का मीडिया पर लगातार हमला पत्रकारों के खिलाफ हिंसा भड़का सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने कहा कि यह रवैये के अमेरिका से बाहर खतरनाक नतीजे आए हैं।
विज्ञापन


Read Also: ट्रंप की नई पॉलिसी, कर सुधार करके दुनिया से वापस लाएंगे अमेरिकी पैसा

जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त जैद रायद अल-हुसैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की असामान्य रूप से तीखी आलोचना की। अल-हुसैन ने यह आलोचना ट्रंप द्वारा शारलटविले में श्वेत राष्ट्रवादियों की रैली में हिंसक झड़पों के बाद मीडिया को ‘कुटिल’ और ‘धोखेबाज’ कहने पर की।

उन्होंने कहा कि - ‘फीनिक्स में राष्ट्रपति के शब्द भी पत्रकारों के प्रति लोगों को शत्रु बनाने वाले प्रतीत होते हैं।’ जैद के मुताबिक ट्रंप लगातार मीडिया पर बरसते रहते हैं जो काबिल-ए-एतराज है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति को मानवता की बस का ड्राइवर मानते हुए आरोप लगाया कि वह लापरवाही से बस चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि - ‘यदि किसी पत्रकार को नुकसान होता है तो क्या इसे हवा देने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की नहीं होगी।’

Read Also: अमेरिका और उत्तर कोरिया विवाद पर बोला चीन- जो आप बोएंगे,वही काटेंगे

जैद ने न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएस और वाशिंगटन पोस्ट पर ट्रंप के बयानों को लेकर खासतौर से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि - ‘ट्रंप ने एक ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिसमें उकसावा, डर, हिंसा और आत्म-सेंसरशिप शामिल है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें