फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ लोगों को जीवित रहने के लिए सहायता की जरूरत : मून

Sun, 21 Aug 2016 02:33 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून - फोटो : getty
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने विश्व मानवता दिवस पर दिए गए एक संदेश में कहा कि रिकॉर्ड 13 करोड़ लोग जीवित रहने के लिए सहायता पर निर्भर करते हैं और यह आश्चर्यजनक संख्या पृथ्वी के सर्वाधिक जनसंख्या वाले दसवें देश के बराबर है।  संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह दिवस मनाने के लिए शुक्रवार रात आयोजित एक समारोह में ‘अरब आइडल’ के विजेता मोहम्मद असफ, ‘गेम ऑफ थ्रांस’ में अभिनय करने वाली नाताली डोर्मर, ‘द वॉयस’ की विजेता एलिसन पोर्टर और पूर्व ‘हैमिल्टन’ स्टार लेज्ली ओडोम जूनियर के अलावा सैकड़ों राजनयिकों एवं मेहमानों ने वैश्विक पीड़ा को कम करने के प्रयास तेज करने में समर्थन देने के लिए शिरकत की।    
विज्ञापन


महासभा ने वर्ष 2008 में विश्व मानवता दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी ताकि उन  सहायताकर्मियों को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने अपना काम करते हुए अपनी जान गंवा दी या घायल हो गए। यह दिवस मनाने के लिए 19 अगस्त की तारीख इसलिए तय की गई थी क्योंकि इस दिन वर्ष 2003 को बगदाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बमबारी हुई थी, जिसमें इराक में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत सर्जियो विएरा डी मेल्लो समेत 22 कर्मी मारे गए थे। 

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जान एलियासन ने कहा कि यह बलिदान एवं साहसिक कार्यों को याद रखने, हमारी साझी मानवीयता को याद करने और दुनिया भर के उन हजारों मानवीय सहायताकर्मियों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 109 सहायताकर्मी मारे गए, 110 कर्मी घायल हुए और 68 कर्मियों का अपहरण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें