फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका बन गया है तीसरी दुनिया का देश'

Sun, 20 Mar 2016 12:12 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन

सार

  • 22 मार्च को समोआ, यूटाह और एरिजोना में प्राइमरी
  • महिला टीवी एंकर का बहिष्कार करने की अपील पर फंसे ट्रंप
  • चीन, दुबई से काफी पिछड़ गया है हमारा देश
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि  उन्होंने कहा है कि अमेरिका अब एक  ‘तीसरी दुनिया का देश’ बन गया है, जो चीन और दुबई से भी पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो वह अमेरिका को बदलकर रख देंगे। 69 साल के ट्रंप ने यह बयान यूटाह प्रांत में साल्ट लेक सिटी में आयोजित एक रैली में अपने समर्थकों के बीच दिया। साल्ट लेक सिटी में मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होना है। अरबपति कारोबारी रहे ट्रंप ने कहा, ‘दोस्तों, हम अब तीसरी दुनिया के देश बन गए हैं। अगर आप दुबई या चीन जैसे जगहों पर जाएं तो आप पाएंगे कि वहां पर सड़कें, रेलों का नेटवर्क जबरदस्त है।

उनके यहां बुलेट ट्रेनें हैं जो सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। और अगर आप न्यूयॉर्क जाएं तो उसे आप सौ साल पहले जैसा ही पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका इस्लामिक स्टेट को उखाड़ फेेंकेगा और देश का पुनर्निर्माण होगा। ट्रंप ने कहा, ‘जब बात कारोबार की आती है तो हम स्मार्ट दिखने की कोशिश करने लगते हैं, क्योंकि हमारा देश गरीब है। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। यह अभी महान नहीं है। हमें इस बात को समझने की जरूरत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीवी एंकर का बहिष्कार करने की अपील पर फंसे ट्रंप

- फोटो : Reuters
उन्होंने मुक्त व्यापार की वकालत भी की। फ्लोरिडा, इलिनोइस और नॉर्थ कैरोलिना में जबरदस्त जीत के बाद साल्ट लेक सिटी में ट्रंप की यह पहली चुनावी रैली थी। इस बीच, ह्वाइट हाउस ने ट्रंप के दंगे वाले बयान को लेकर आडे़ हाथों लिया है। ट्रंप ने कहा था कि अगर उनका नामांकन नहीं हुआ तो अमेरिका में दंगे भड़क सकते हैं।

22 मार्च को प्राइमरी चुनाव समोआ, यूटाह और एरिजोना में होना है, जिसमें 100 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। ट्रंप अभी 678 प्रतिनिधियों के समर्थन के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे टेक्सास सीनेटर टेेड क्रूज (423) और ओहियो के गवर्नर जॉन कैसिच (143) चल रहे है।

ट्रंप ने अपनी आलोचना करने वाली एक महिला टीवी एंकर का बहिष्कार करने की अपील की है। जिसके कारण उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। दरअसल ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की एंकर मेगिन केली के शो ‘केली फाइल’ ने ट्रंप के विवादित बयानों को लेकर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार रात को बाकायदा ट्वीट कर कहा कि केली का शो देखने लायक नहीं है। इसमें हमेशा उनकी आलोचना होती है। दरअसल वह (केली) एक तरह से सनकी है। उसे जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। ट्रंप के इस ट्वीट के बाद से फॉक्स न्यूज और कई पत्रकार केली के समर्थन में उतर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें