फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की सरकारी वेबसाइट्स हैक, कहा, ट्रंप मुस्लिम देशों में रक्त बहाने के लिए तुम जिम्मेदार 

Tue, 27 Jun 2017 06:50 AM IST
एजेंसी/ कोलंबस
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के ओहियो की कई सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर उस पर सरकार विरोधी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थित संदेश प्रसारित किए गए हैं। ओहियो के गवर्नर जॉन कसिच की वेबसाइट पर ‘टीम सिस्टम डीजेड’ द्वारा भेजे गए संदेश में कहा गया, ‘ट्रंप मुस्लिम देशों में बह रही रक्त की हर बूंद के लिए तुम और तुम्हारे लोग जिम्मेदार होंगे। मुझे इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति बेहद प्यार है।’ 
विज्ञापन


इसी तरह के मैसेज न्यूयॉर्क के ब्रूकहेवन शहर की सरकारी वेबसाइट, मैरीलैंड के हॉवर्ड काउंटी की वेबसाइट पर भी भेजे गए हैं। इस समूह ने इससे पहले रिचलैंड काउंटी, विसकॉनसिन और एबरडीन, स्कॉटलैंड और स्वीडन में इसी तरह के हैक की जवाबदेही भी ली है।

ओहियो में कई अन्य सरकारी वेबसाइटों को भी हैक किया गया है, जिनमें डिपार्टमेंट ऑफ रिहेबिलिटेशन एंड करेक्शन, कैसीनो कंट्रेाल कमीशन, ऑफिस ऑफ वर्कफोर्स ट्रांसफॉर्मेशन, ऑफिस ऑफ हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन, इंस्पेक्टर जनरल और डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकेड की वेबसाइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


हैकिंग की जांच में जुटे अधिकारी 
ओहियो डिपार्टमेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की प्रमुख संचार अधिकारी टॉम होयट समेत ओहियो के अन्य अधिकारियों ने भी इस हैकिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि इन हैकर्स ने वेबसाइट्स को कैसे हैक किया। हम स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए पुलिस और तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। 

क्या है ‘टीम सिस्टम डीजेड’  
‘टीम सिस्टम डीजेड’ वास्तव में इस्रायली विरोधी अरब किशोरों का एक समूह है। यह समूह यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू ब्रन्सविक के छात्रसंघ की वेबसाइट और एक कनाडाई ट्रक की सैंडविच साइट समेत कई वेबसाइट्स को हैकर कर चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें