फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल को मिले ऑस्कर में दो नामांकन 

Wed, 24 Jan 2018 06:41 AM IST
एजेंसी, लॉस एजेंलिस
विज्ञापन
विक्टोरिया एंड अब्दुल
विज्ञापन
भारतीय अभिनेता अली फजल और ब्रिटिश अभिनेत्री जूडी डेंच स्टारर फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल ऑस्कर के दो वर्गों में नामांकित हुई है। निदेशक स्टीफेन फ्रेअर्स इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कास्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइल वर्ग में नामांकन मिला है। 90वें अकादमी अवार्ड की घोषणा मंगलवार को हुई और चार मार्च को अवॉर्ड दिये जाएंगे। 
विज्ञापन


यह फजल की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म है, जिसमें उन्होंने महारानी विक्टोरिया के सेवक अब्दुल का किरदार निभाया है। यह ब्रिटिश-अमेरिकी जीवनी आधारित फिल्म दो लोगों के बीच अद्भुत रिश्ते की कहानी है, जो उम्र, सामाजिक स्थिति और जाति में बिल्कुल एक दूसरे से अलग थे। यह फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल नाम की एक किताब पर आधारित है, जिसे शरबनी बासु ने लिखा है। 
विज्ञापन

शेप ऑफ वॉटर को 13 श्रेणियों में नामांकन 

victoria and abdul
एक गूंगी लड़की और एक समुद्री जीव के बीच अनोखे रिश्ते को दर्शाती कहानी द शेप ऑफ वॉटर को 13 श्रेणियों में आस्कर नामांकन मिला। गिलर्मो डल टेरो की फिल्म ने डंकिरक, थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग और मिसौरी जैसी फिल्मों को बेहद पीछे छोड़ दिया। एक नामांकन कम होने के चलते ये सबसे ज्यादा नामांकित होने वाली चार फिल्मों में शामिल होने से पीछे रह गई। इससे पहले टाइटेनिक, ला ला लैंड और ऑल अबाउट इव को 14 श्रेणियों में नामांकन मिला था। 

वहीं क्रिस्टोफर नोलान की युद्ध आधारित फिल्म डंकिरक को आठ, मार्टिन एमसीडोंग की थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग को सात और पॉल थॉमस की फैंटम थ्रेड को छह नामांकन मिले। सर्वश्रेष्ठ फिल्म वर्ग में नौ फिल्मों को जगह मिली है, जिसमें द पोस्ट, गेट आउट, काल मी बॉय योर नेम और लेडी बर्ड शामिल है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें