फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H-1B वीजा में फर्जीवाड़ा: दोषी साबित हुए भारतीय मूल के 2 अमेरिकी

Wed, 29 Mar 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
भारतीय मूल के दो अमेरिकी युवक को अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने H-1B वीजा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज के प्रयोग करने में दोषी पाया है। आरोप है कि वे साल 2010से 2016 के बीच लगातार इस काम में लिप्त थे।
विज्ञापन


भारतीय तकनीकी पेशेवर जयावेल मुरुगन (46) और सइयद नवाज (40)  को 20 साल की जेल या दो लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना या दोनों सजा के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

इकॉनमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, फेडरल वकील ने आरोप लगाया कि मुरुगन (फ्रीमोंट आधारित डायनासॉफ्ट सिनर्जी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं) और नवाज  ने भारतीय तकनीकी पेशेवरों के H-1B वीजा के लिए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, Dynasoft Synergy Inc कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी है और चेन्नई में इसका एक ऑफिस है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें