अगर आपको फ्लाइट में यात्रा करने से केवल इसलिए मना कर दिया जाए क्योंकि आपने लैगिंग पहन रखा है तो आप कैसा महसूस करेंगे। ऐसा ही कुछ वाकया हुआ वाशिंगटन में 2 लड़कियों के साथ।
अमेरिकी यूनाइटेड एयरलाइंस ने दो लड़कियों को केवल इस वजह से विमान में चढ़ने से मना कर दिया क्योंकि दोनों ने लैगिंग पहन रखी थी। यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट डेनवर से मिनियापोलिस जा रही थी। हालांकि कंपनी ने बाद में सफाई दी कि लैगिंग पहनकर सफर करना हमारे नियमों के खिलाफ है।
घटना के वक्त वहां मौजूद शेनन वाट्स ने ट्वीट करके बताया कि दोनों लड़कियों को कहा गया कि आप अपनी ड्रेस बदलकर आएं या लैंगिंग के ऊपर कुछ और पहन लें तभी आप यात्रा कर सकती है। उन्होंने आगे लिखा कि एक लड़की जिसको सफर करने से रोका गया था वो महज 10 साल की थी।
इस बात की जानकारी होते ही सोशल मीडिया पर एयरलाइंस कंपनी का मजाक उड़ने लगा। लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया।
*looks around the restaurant I'm wearing legging in RN nervously* ⚡️ https://t.co/VSc4UcIYPH— Samantha Reyes (@SamTayReyCNN) March 26, 2017
सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़ते देख कंपनी ने बाद में ट्वीट किया फ्लाइट में लैगिंग्स के साथ आपका स्वागत है।
The passengers this morning were United pass riders who were not in compliance with our dress code policy for company benefit travel.— United (@united) March 26, 2017
To our customers…your leggings are welcome! Learn more about our company’s pass travel privilege: https://t.co/5e3euG1H9G.— United (@united) March 27, 2017