फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के लिए अमेरिका मैक्सिको के बीच सुरंग पकड़ी

Sun, 26 Aug 2018 04:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
3
विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारियों ने एक ऐसी सुरंग का पता लगाया है जो दो देशों के बीच नशा तस्करी के इस्तेमाल में लाई जा रही थी। अमेरिका और मैक्सिको के बीच करीब 180 मीटर लंबी इस सुरंग का पता लगाने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध भवन मालिक को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी पुलिस ने दक्षिणी एरिजोना स्थित इस सुरंग का पता लगने के बाद संघीय अधिकारियों को अलर्ट किया है। यह सुरंग अमेरिकी शहर सैन लुईस में एक पुराने रेस्त्रां के तलघर से होकर मैक्सिको के लुइस रियो कोलाराडो शहर में एक घर तक जाती है। 

अमेरिकी अधिकारियों ने उस भवन के मालिक लोपेज को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें यह रेस्त्रां चलता है। यही नहीं बल्कि खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस लोपेज की उस गाड़ी तक भी पहुंच गई है जहां सात अरब से अधिक राशि की नशीली दवाओं को रखा गया था। 
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने पाया कि इस सुरंग का रास्ता रेस्त्रां की रसोई से होकर मैक्सिको को जाता है। 22 फुट गहरी और तीन फुट चौड़ी यह सुरंग मैक्सिको के घर में बिस्तर के नीचे खत्म होती है। यहां मैक्सिको से लाई गई नशा सामग्री अमेरिका में सप्लाई होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें