फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके के बाद अब सुनामी का खतरा

Wed, 10 Jan 2018 11:29 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को अमेरिका के कैरेबियाई क्षेत्र में इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। इस भूकंप का केंद्र होंडुरस था, इसके बाद से वर्जिन और प्यूर्टो रिको द्वीपों पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


भूकंप के चपेट में मध्य अमेरिका का लगभग 519 किमी. क्षेत्र रहा, वैसे अभी इस भूकंप से भारी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। जिसमें उत्तरी पूर्व का बर्रा पाटुका और दक्षिण पश्चिम का जॉर्ज टाउन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


इस भूकंप के बाद से ही कोस्टल क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और लोग भी इन समुद्र किनारे जाने से बच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें