फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु बिगाड़ रहा है भारत, हम कैसे हुए जिम्मेदार: डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 01 May 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के लिए 'करो या मरो' की स्थिति - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने पैरिस समझौते के नाम पर भारत समेत एशिया के कई बड़े देशों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने रविवार को हैरिसबर्ग, पेन्सिल्वेनिया में आयोजित रैली में कहा कि पैरिस समझौता 'एक तरफा' है। इस समझौते के तहत अमेरिका खरबों डॉलर खर्च कर रहा है, जबकि रूस, चीन और भारत जैसे प्रदूषण फैलाने वाले देश 'कुछ नहीं' दे रहे।
विज्ञापन


ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस समझौते पर अगले 15 दिनों में 'बड़ा फैसला' लिया जाएगा। रैली में उन्होंने वैश्विक पर्यावरण को लेकर हुई इस क्लाइमेट डील को 'एकतरफा' बताया। इसके तहत पैसों का भुगतान करने के लिए अमेरिका को 'गलत तरीके' से निशाना बनाया जाता है, जबकि प्रदूषण फैलाने वाले रूस, चीन और भारत जैसे बड़े देश कुछ भी योगदान नहीं दे रहे।

जलवायु परिवर्तन को लेकर 2015 में संयुक्त राष्ट्र के पारंपरिक ड्राफ्ट पर 194 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। 143 देशों ने इसके प्रति दृढ़ता भी दिखाई थी। दरअसल, इस समझौते का मकसद दुनिया के बढ़ते औसत जलवायु तामपान को दो डिग्री तक नीचे लाना था।
विज्ञापन


ट्रंप के दावे के अनुसार, इस समझौते के साथ प्रतिबद्धता दिखाने के तहत अमेरिकी जीडीपी को एक दशक में 2.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 1606 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा कि इस 'अतिरिक्त' खर्च के चलते अमेरिका में कई फैक्ट्रियां और प्लांट्स बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें