फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का ऐलान, पेरिस जलवायु समझौते पर अगले हफ्ते लेंगे अंतिम फैसला

Sat, 27 May 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अगले हफ्ते तक फैसला लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका को इस ऐतिहासिक समझौते पर दबाव झेलना पड़ रहा है। माना जाता है कि ट्रंप पेरिस समझौते को अमेरिका के हित में नहीं मानते।
विज्ञापन


In a tweet US President Donald Trump says, "I will make my final decision on the Paris Accord next week!" (File Pic) pic.twitter.com/MC3fJOZUz5— ANI (@ANI_news) May 27, 2017


ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'मैं अगले हफ्ते तक पेरस समझौते पर अपना अंतिम निर्णय लूंगा।' सिसली में चल रहे जी7 समिट के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। 
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने कहा, हम जानते हैं कि पिछली सरकार ने जिन बातों पर सहमति जताई थी वे अमेरिका की आर्थिक वृद्धि के लिए बहुत हानिकारक होंगे।

गौरतलब है कि अमेरिका चीन के बाद दूसरा कॉर्बन उत्सर्जित करने वाला देश है।  ऐसे में उसका इस समझौते से जुड़े रहना अंतरराष्ट्रीय जलवायु पर बने इस सबसे बड़े समझौते के लिए निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें