फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के मिसाइल टेस्ट पर भड़के ट्रंप, कहा- मिसाइल की पहुंच इजरायल तक

Sun, 24 Sep 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के बाद अब ईरान भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर आ गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान ने जिस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, उसकी पहुंच इजरायल तक है। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि ईरान ने हाल में बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसकी पहुंच इजरायल तक है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि ईरान उत्तर कोरिया के साथ मिलकर काम कर रहा है। बता दें कि ईरान ने शनिवार मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान आया। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की रेंज 2000 किमी है। 

पढ़ें: ट्रंप और किम की जुबानी जंग स्कूली बच्चों की लड़ाई जैसी

ईरान ने शुक्रवार को राजधानी तेहरान में मिलिट्री परेड के दौरान इस बात की जानकारी दी थी। मिसाइल को ईरान में किसी अनिश्चित स्थान से दागा गया था, जिसकी वीडियो क्लिप परेड के वक्त दिखाई गई। ट्रंप ने इस टेस्ट के बाद ईरान पर 2015 की संधि तोड़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के बाद ईरान ने दिखाया अमेरिका को ठेंगा

बता दें कि ईरानी मीडिया के पास मिसाइल परीक्षण की कुछ तस्वीरें भी है, जिसे शुक्रवार को सबसे पहले तेहरान मिलिट्री परेड में दिखाया गया। साथ ही स्टेट मीडिया के पास इस टेस्ट का वीडियो भी मौजूद है। 

हालांकि मीडिया के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ईरान ने यह परीक्षण कब और कहा किया गया है। इससे पहले ईरानी मिसाइल परीक्षण ने चलते अमेरिका ने उस पर आरोप लगाया था कि वह तेहरान और प्रमुख शक्तियों के बीच 2015 परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा है। 

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका की चेतवानी के बाद भी इस साल 6 परमाणु परीक्षण किए। साथ ही उसने अमेरिकी द्वीप गुआम को उड़ाने की धमकी भी दी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि अगर ईरान परीक्षण करता है तो अमेरिका उस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें