फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामाकेयर बिल खारिज होने से बौखलाए ट्रंप, ट्विटर पर दी भुगतान बंद करने की धमकी

Sun, 30 Jul 2017 04:15 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
ओबामाकेयर के कुछ हिस्सों को निरस्त करने की ट्रंप पशासन की मंशा को करारा झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा भड़क गया है। इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को ट्वीट के जरिए धमकी दी है। उन्होंने धमकी में बीमा भुगतान बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन


कहा है कि अगर कांग्रेस ने नया हेल्थकेयर बिल पास नहीं किया तो सरकार की तरफ से किया जाने वाला ये भुगतान बंद कर दिया जाएगा।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर दी धमकी में नए हेल्थकेयर बिल को मंजूरी देने पर जोर डाला है। उनका कहना है कि अगर मंजूरी नहीं दी गई तो इंश्योरेंस कंपनियों और कांग्रेस सदस्यों के लिए बेलआउट जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

ट्रंप का यह ट्वीट तब आया है जब शुक्रवार को ओबामाकेयर को खत्म करने वाला प्रस्ताव खारिज हो गया था। बता दें कि अमेरिकी सीनेट में शुक्रवार को ओबामाकेयर को निरस्त करने संबंधी विधेयक को नामंजूर कर दिया गया था।  यही नहीं तीन रिपब्लिकन सीनेटर्स जॉन मैक्केन, सुसान कोलिन्स और लिसा मुर्कोवस्की ने पार्टी लाइन को लांघते हुए डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें