फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद के लिए ट्रंप ने लिया भारतीय अमेरिकी महिला का साक्षात्कार

वाशिंगटन, भाषा Updated Tue, 30 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेओमी जहांगीर राव - फोटो : twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी की संघीय अपीलीय अदालत में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद के  लिए भारतीय मूल की एक अमेरिका महिला का साक्षात्कार लिया है। ब्रेट कावनाह के स्थान पर ये नियुक्ति होनी है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है।



गौरतलब है कि कावानाह यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हाल ही में विवादों में रहे थे।


समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने रविवार को खबर दी कि डीसी सर्किट कोर्ट में न्यायाधीश के पद के लिए नेओमी जहांगीर राव (45) के नाम की सिफारिश वाइट हाउस के पूर्व वकील डॉन मैकगेन ने की। राव वर्तमान में सूचना एवं नियामक मामलों के कार्यालय की प्रशासक हैं।


सूत्रों के हवाले से वेबसाइट ने बताया है कि ट्रंप उनके नाम में इसलिए दिलचस्पी ले रहे हैं कि वह कावनाह के पुराने पद पर किसी अल्पसंख्यक महिला को नियुक्त कर सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next