फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप बोले- उसी जगह और उसी तारीख को होगी किम जोंग से मुलाकात 

Sun, 27 May 2018 09:23 PM IST
द न्यूयॉर्क टाइम्स सर्विस वाशिंगटन/सिओल
विज्ञापन
trump and kim
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ 12 जून को अपनी प्रस्तावित मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना रुख बदला है। उन्होंने रविवार को कहा कि 12 जून को सिंगापुर में होने वाली मुलाकात को लेकर आशांवित हैं। वहीं मुलाकात के समय और तारीख में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन


ट्रंप की यह टिप्पणी किम और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच शनिवार को असैन्य क्षेत्र में हुई अचानक मुलाकात के बाद आई है। दोनों नेताओं ने अमेरिका के साथ होने वाली मुलाकात पर चर्चा की थी। ट्रंप ने कहा कि अगर हम एक सफल मीटिंग कर सके और कोरियाई प्रायद्वीप में निरस्त्रीकरण लागू करवा सके तो यह उत्तर कोरिया के लिए बड़ी बात होगी। यह जापान, चीन, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। 

उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग इसके लिए काम कर रहे हैं। वहीं दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन ने रविवार को कहा कि उनके साथ औचक मुलाकात में किम ने प्रतिबद्धता जताई है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे और कोरियाई प्रायद्वीप में निरस्त्रीकरण को पूरा करेंगे। एक महीने में कोरियाई नेताओं की इस दूसरी मुलाकात से हालात फिर से नियंत्रण में आ गए हैं। मून का कहना था इस मुलाकात का निवेदन किम ने किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ट्रंप ने सिंगापुर में किम के साथ 12 जून को होने वाली बैठक को रद्द कर कर दिया था। हालांकि उन्होंने 24 घंटे के भीतर इस पर अपना फैसला बदला और कहा कि उत्तरी कोरियाई अधिकारियों के साथ सार्थक बातचीत के बाद शिखर वार्ता अब भी हो सकती है। 

 
किम को अमेरिका पर संदेह :

मून का कहना है कि किम इस बात को लेकर अस्पष्ट हैं कि उनका देश अमेरिका पर विश्वास करे या नहीं। क्या अमेरिका सच में उसके साथ शत्रुतापूर्ण संबंध खत्म कर देगा और निरस्त्रीकरण के बाद उसे सुरक्षा का आश्वासन देगा। मून ने कहा कि जल्द ही उत्तर कोरिया और अमेरिका ट्रंप-किम सम्मेलन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह बातचीत बहुत ही अच्छे से होगी क्योंकि दोनों को पता है कि उन्हें एक-दूसरे से क्या चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें