फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के ट्रंप, बोले- उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ ट्रेडिंग नहीं करेगा US

Sun, 03 Sep 2017 10:24 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि जो देश उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रहे हैं, अमेरिका उनके साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूएस इस तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

  US is considering, in addition to other options, stopping all trade with any country doing business with North Korea, tweets President Trump — ANI (@ANI) September 3, 2017
 

हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने इसे उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न ‘बढ़ता खतरा’ करार दिया। साथ ही दोनों नेताओं ने इस खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग के महत्व की पुष्टि भी की।
विज्ञापन


पढे़ं: नॉर्थ कोरिया के 6वें न्यूक्लियर टेस्ट से थर्राया जापान, PM आबे ने कहा- अब नहीं करेंगे बर्दाश्त

व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि ट्रंप ने इस मुद्दे पर तत्काल अबे से फोन पर बातचीत की और इस बात पर बल दिया कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों को अधिक तेज किया जाए। दोनों नेताओं के बीच हफ्ते भर में फोन पर यह तीसरी बातचीत थी। 

पढ़ें: फ्रांस की चेतावनी, 30 दिनों में अमेरिका-यूरोप पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा नॉर्थ कोरिया

व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप और अबे ने उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व को जरूरी बताया। ट्रंप ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाशिये पर निरंतर त्रिपक्षीय समन्वय के लिए उत्सुक हैं।

शनिवार को भी ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जे-इन से फोन पर बात कर उत्तर कोरिया के इस व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी करार दिया था।
विज्ञापन

अबे ने कहा, उत्तर कोरिया का कदम अस्वीकार्य

शिंजो अबे
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण को बिल्कुल अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम जापान के लिए गंभीर और खतरा पैदा कर रहे हैं। 

उत्तर कोरिया के यह कदम क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराते हैं और उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वहीं जापान के रक्षा मंत्री सुनोरी नोडेरा ने कहा कि हमारे स्निफर विमान रेडियोधर्मी नतीजों का पता लगाने में सक्षम हैं। हम इस परीक्षण से संबंधित सूचनाओं को एकत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें