फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग पर भड़के ट्रंप, बोले- 'फेल हुई नॉर्थ कोरिया की कूटनीति'

Sun, 08 Oct 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक प्रयास फेल हो गए हैं। अब केवल एक ही चीज काम करेगी। आपको बता दें कि ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बीच जुबानी जंग जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें:  ट्रंप बोले- 'खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नहीं हुई हैरानी'

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन पिछले 25 सालों से नॉर्थ कोरिया से बात कर रहा है। हमने उनसे कई समझौते किये और बड़ी मात्रा में आर्थिक मदद भी की। ट्रंप ने कहा कि हमारी मदद का कोई परिणाम नहीं निकला, समझौतों का उल्लंघन किया गया, नॉर्थ कोरिया यूएस को बेवकूफ बना रहा है। अब केवल एक ही रास्ता है जो काम करेगा। 
  Presidents and their administrations have been talking to North Korea for 25 years, agreements made and massive amounts of money paid...... — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 7, 2017  
विज्ञापन
...hasn't worked, agreements violated before the ink was dry, makings fools of U.S. negotiators. Sorry, but only one thing will work! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 7, 2017

आपको बता दें कि ट्रंप ने उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी थी जिसके बाद कोरियन तानाशाह किम जोंग ने ट्रंप को मानसिक रूप से बीमार बताया था। हालही में अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा था कि हम मतभेदों को सुलझाने के लिए उत्तर कोरिया के साथ कई माध्यमों से संपर्क में है, लेकिन ट्रंप ने उनसे(विदेश मंत्री) कहा कि उत्तर कोरिया से बात करना समय बर्बाद करने के बराबर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें