फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी- अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की तो उत्तर कोरिया के लिए होगा काला दिन

Fri, 08 Sep 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं, अगर उन्होंने ऐसा किया तो वह दिन प्योंगयांग के लिए दुखद होगा। उत्तर कोरिया में किये गये परमाणु परीक्षण के बाद ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि प्योंगयांग का व्यवहार अच्छा नहीं है और इसे यह रोकना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: पाक को भारी पड़ी आतंकी संगठनों से गलबहियां, अमेरिका ने गिराया 'हबीब बैंक' का शटर

ट्रंप ने कहा, हमारे पास सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी है और इसका प्रयोग उत्तर कोरिया के खिलाप कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वो सैन्य कार्रवाई को प्राथमिकता नहीं देते हैं। अगर उत्तर कोरिया खुद को नहीं सुधारता है तो उसे इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि यह समय उत्तर कोरिया से बातचीत का नहीं है।

पढ़ें: अमेरिका में भारत, चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील फ्लैन्ज के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच शुरू

उनकी सरकार के अधिकारियों ने यह साफ किया है कि उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक समाधान के रास्ते खुले हुए हैं। जब ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर कड़ा रुख दिखाया तब चीन ने गुरुवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि अमेरिका को प्योंगयांग के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता भी खुला रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें