फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की सख्त चेतावनी, डेमोक्रेट्स मध्यवर्ती चुनाव जीते तो भड़केगी हिंसा

Thu, 30 Aug 2018 04:26 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यवर्ती चुनावों से पहले इस सप्ताह इंवेन्जेलिकल परंपरा के नेताओं से अपने पक्ष में वोट हासिल करने की अपील की और कहा कि अगर वह इसमें असफल रहे तो जीत के बाद विपक्षी ‘हिंसा’ पर उतर सकते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने सोमवार शाम व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान यह सख्त चेतावनी दी। इस भोज में दर्जनों रूढ़िवादी ईसाई पादरी, मंत्री और ट्रंप प्रशासन के समर्थक शामिल थे। 

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार समेत अन्य मीडिया समूहों ने बंद दरवाजे के पीछे की गई ट्रंप की इस टिप्पणी की जानकारी भोज में शामिल लोगों और ऑडियो से जुटाई और बताया कि ट्रंप नवंबर में होने वाले मध्यवर्ती चुनावों में दांव पर लगी साख के बारे में बता रहे हैं। वह चेतावनी भी दे रहे हैं कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं तो वे, ‘हमारी की हुई हर चीज को उलट देंगे और वह बहुत जल्द व हिंसक तरीके से ऐसा करेंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें