फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के पीड़ितों को दिया व्हाइट हाउस आने का आमंत्रण

Sun, 24 Jun 2018 06:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
donald trump and kim jong un
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही प्रवासी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की नो टॉलेरेंस नीति में बदलाव कर दिया है लेकिन अब भी उनका रुख हर पल बदलता हुआ महसूस किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के उन अमेरिकियों से मुलाकात की जिनके परिजन अवैध प्रवासियों के हाथों मौत का शिकार हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि इन अमेरिकियों ने जो दर्द सहा है वह बेकार नहीं जाएगा। मैं इस बलिदान को बर्बाद नहीं होने दूंगा। ट्रंप ने एंजिल फैमिलीज नामक समूह को व्हाइट हाउस बुलाकर बाकायदा बातचीत की। यह अमेरिका के ऐसे परिवारों को समूह है जिनके परिजन अवैध प्रवासियों के कारण मारे गए हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हुए विरोध के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों से उनके बच्चों को अलग करने की नीति वापस लेने के बाद वहां के दक्षिणपंथियों को साधने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे अमेरिकी नागरिक हैं जो हमेशा के लिए अपने प्रियजनों से दूर हो चुके हैं। हम इन बहादुर अमेरिकियों को एंजिल फैमिली पुकारते हैं।

बैठक में जिन अमेरिकियों को बुलाया गया, वे अपने साथ उन परिजनों की तस्वीरें भी लाए थे जो अवैध प्रवासियों द्वारा मारे गए थे। ट्रंप ने कहा, इनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। मैं आपको निराश नहीं करूंगा, लेकिन इससे और अधिक बुरा होने की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। ट्रंप की भाषा उकसाने वाली थी, ताकि नीति वापस लेने के बावजूद उन्हें कट्टरपंथियों का समर्थन मिलता रहे।
विज्ञापन


पसोपेश में हैं अधिकारी

ट्रंप द्वारा नो टॉलेरेंस नीति पर बैकफुट पर आने के बाद अधिकारियों को अवैध प्रवासियों के बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने से रोकने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ट्रंप के व्हाइट हाउस में एंजिल फैमिलीज समूह को आमंत्रित अधिकारी पसोपेश में हैं। हालांकि एजेंसियों को सरकारी आदेशों का पालन करना होता है लेकिन इस विरोधाभासी व्यवहार से अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें