अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप बहू ने वर्जीनिया के मंदिर में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ दीवाली मनाई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एरिक ट्रंप की पत्नी लारा ट्रंप ने कहा कि यदि डोनल्ड ट्रंप 8 नवंबर को होने वाला आम चुनाव जीत जाते हैं तो भारत और अमरीका संबंध नई ऊंचाइयां छूएंगे।
लारा ने बताया कि डोनल्ड ट्रंप के दिल में भारत और भारत के लोंगों के लिए बहुत प्यार और स्नेह है। भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्होंने वर्जीनिया के राजधानी मंदिर में जाने से पहले अपने जूते भी उतारे। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय संस्कृति पसंद है, मैं इसका सम्मान करती हूं।"