फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी, कहा- शी से बात न बनी तो चीन का आयात शुल्क बढ़ाएंगे

Wed, 28 Nov 2018 06:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर चीन के साथ व्यापार मुद्दे पर बातचीत सकारात्मक नहीं रहती है तो वहां से आयातित सामान पर शुल्क बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही 200 अरब डॉलर (14 लाख करोड़ रुपये) के चीनी आयात पर शुल्क बढ़ाकर 25 फीसदी कर सकते हैं, जो फिलहाल 10 फीसदी है।
विज्ञापन


ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है, जब अर्जेंटीना में इस सप्ताह जी-20 सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात होने की संभावना है। चीन ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में ट्रेड वार का समाधान निकल सकता है।

ट्रंप का कहना है कि अगर बातचीत सकारात्मक नहीं रहती है तो उन चीनी आयात पर भी शुल्क लगेगा, जिन पर अभी तक कोई ड्यूटी नहीं लगती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि अगर हमारे बीच कोई डील नहीं होती है तो समझ लीजिए कि चीन पर 267 अरब डॉलर के अतिरिक्त आयात पर शुल्क बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें