फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एच-1 बी वीजा पर कोई कार्यकारी आदेश जारी नहीं करेगा ट्रंप प्रशासन'

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
एजेंसी/ वॉशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के जाने-माने दानदाता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक भारतवंशी शलभ कुमार ने यूएस में काम करने वाले भारतीयों में एच-1 बी वीजा के प्रति भय खत्म करते हुए दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से निकट भविष्य में एच-1 बी वीजा को लेकर किसी कार्यकारी आदेश को मंजूरी देने की योजना नहीं है। 
विज्ञापन


शलभ कुमार के दावे से पहले एच-1 बी वीजा को लेकर इस सप्ताह के अंत तक आदेश जारी होने की खबरें थीं। इसे लेकर भारत के आईटी सेक्टर में हलचल की स्थिति हो गई थी। शिकागो स्थित रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के प्रमुुख शलभ कुमार ने पत्रकारों से कहा कि - ‘अमेरिका में अभी और एच-1 बी वीजा जारी किए जाने की जरूरत होगी। भारत से इस वीजा पर अमेरिका में जितने लोग हैं, उस संख्या में निकट भविष्य में इजाफा होगा।’ 

पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुमार ने मीडिया रिपोर्ट्स के उलट दावा किया है कि एच-1 बी वीजा को लेकर व्हाइट हाउस में किसी कार्यकारी आदेश को पारित करने की तैयारी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था के विकास में आईटी सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन

 
शलभ कुमार ने कहा कि अमेरिका में फिलहाल आईटी कर्मचारियों की खासी कमी है और इसे भारतीय आईटी पेशेवरों द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन की ओर से एच-1 बी वीजा का दुरुपयोग व धोखाधड़ी रोकने के प्रयास जरूर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि व्हाइट हाउस द्वारा प्रत्येक देश का ग्रीन कार्ड कोटा कम करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके तहत व्यक्ति को अमेरिका का वैध स्थायी नागरिक बनने का अधिकार मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें