फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजमस्ती करने वाला क्लब बन गया है संयुक्त राष्ट्र - ट्रंप

Tue, 27 Dec 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
नवनियुक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र को लताड़ते हुए उसे एक ऐसा क्लब बताया जहां लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, बात करते हैं और मजे करते हैं।
विज्ञापन

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अपार संभावनाएं हैं लेकिन फिलहाल यह लोगों के मिलने, बात करने और मौजमस्ती करने वाला क्लब बन गया है।

ट्रंप का यह बयान वेस्ट बैंक और येरुशलम में इजरायल की बस्तियों के खिलाफ यूएन सुरक्षा परिषद में हुई वोटिंग में से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अनुपस्थित रहने के निर्णय के बाद आया है।

ओबामा की अनुपस्थति के कारण नीतियों में एक बड़ा बदलाव हुआ जिससे इजरायल के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया गया। वोट से पहले ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर अमेरिका को प्रस्ताव के खिलाफ वीटो करने को कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि ट्रंप का ट्वीट ऐसा संकेत देता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद वे मध्य पूर्व की तरफ 71 साल पुरानी संस्था की सोच को चुनौती दे सकते हैं।

हालांकि ट्रंप ने पहले ही चेतावनी देते हुए कह दिया है कि संयुक्त राष्ट्र में चीजें 20 जनवरी के बाद बदल जाएंगी। ट्रंप ने साउथ कैरोलिना की गवर्नर भारतीय-अमेरिकी निकी हैली को संयुक्त राष्ट्र में अपना राजदूत बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें