फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल बैन के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, लाएंगे नया एक्जीक्यूटिव आर्डर

Sat, 11 Feb 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अस्‍थायी बैन के लिए अब नई कवायद में जुट गए हैं। ट्रंप ने इशारा किया कि वह इस संबंध में नया एक्जीक्यूटिव आर्डर ला सकते हैं इस संबंध में उन्होंने नए अटार्नी जनरल से भी राय मांगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर 90 दिनों के लिए अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले की ट्रंप का यह आदेश लागू हो पाता लोअर कोर्ट ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए इस आदेश पर रोक लगा दी। इसको लेकर ट्रंप की कोर्ट से ठन गई। इस पर ट्रंप ने टिप्पणी की थी कि अदालतें भी अब सियासी हो गई हैं, ट्रंप ने यहां तक बयान दे दिया था कि अगर कुछ भी गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी कोर्ट की होगी। 

हालांकि कोर्ट के आगे दाल न गलती देख अब ट्रंप ने इस मामले में नए कदम की तैयारी कर ली है। अपने विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही एक्जीक्यूटिव आर्डर लेकर आएंगे जिससे मुस्लिम देशों पर जल्द से जल्द ट्रैवल बैन लगाया जा सके। ट्रंप ने कहा हम अपने देश की सुरक्षा को यूं खुला नहीं छोड़ सकते हैं। हालांकि ट्रंप अभी पुराने आदेशों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं। ट्रंप ने कहा कि अभी हमारे पास कई विकल्प हैं इनमें से एक नया आर्डर लाने का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें