फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी के लायक नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप'

Mon, 16 Apr 2018 09:48 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमे ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश का राष्ट्रपति होने के लिए नैतिक रूप से अनफिट बताया है। उन्होंने पिछले साल नौकरी से हटाए जाने के बाद एबीसी को दिए अपने पहले साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप महिलाओं को मांस का टुकड़ा समझते हैं और वह ऐसी शख्सियत हैं जिनके लिए सच का कोई मूल्य नहीं है।

विज्ञापन


जेम्स कोमे ने ट्रंप के बारे में कहा कि ‘मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या डिमेंशिया (भूलने वाली बीमारी) के शुरुआती चरण में होने को सही नहीं मानता। मुझे नहीं लगता कि वह सेहत को लेकर राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं, बल्कि मैं समझता हूं कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं।’ कोमे ने कहा , ‘हमारे राष्ट्रपति को उन मूल्यों के प्रति सम्मान दिखाना और उनका अनुपालन करना चाहिए जो हमारे इस देश के मूल में हैं, लेकिन राष्ट्रपति ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।’ 

डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन और 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप व रूसी गठजोड़ को लेकर जांच में एफबीआई के सख्त व्यवहार को लेकर राष्ट्रपति ने मई 2017 में कोमे को पद से हटा दिया था। चुनावों से ठीक 11 दिन पहले कोमे ने घोषणा की थी कि हिलेरी के विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ई-मेल सर्वर के संभावित दुरुपयोग के मामले की जांच एफबीआई फिर से करेगी। हिलेरी का कहना था कि यह कदम ट्रंप के हाथों उनकी हार की वजह बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें