फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंध: प्लेबॉय की पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर ठोका मुकदमा, कहा- मुझे इस डील से कर दो आजाद

Wed, 21 Mar 2018 09:47 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्न स्टार स्टेफेनी क्लिफोर्ड के बाद अब प्लेबॉय पत्रिका की पूर्व मॉडल केरन मैक्डोगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लास एंजिल्स की सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मॉडल ने कहा है कि उन्हें उस समझौते से आजाद कर दिया जाए जिसके चलते वह ट्रंप के साथ रिश्तों के मामले में कुछ भी नहीं बोलने के लिए बाधित हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इस पूरी साजिश में पत्रिका कंपनी के साथ उनके पुराने वकील कोहेन भी गोपनीय ढंग से शामिल रह चुके हैं। उन्होंने कंपनी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ खोखले वादे किए गए और चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं। 

प्लेबॉय मॉडल ने कहा कि वह कंपनी के अधिकारियों और वकीलों के चंगुल से बाहर आना चाहती हैं। मॉडल ने यह मामला एक अमेरिकी मीडिया कंपनी के प्रकाशक के खिलाफ भी दर्ज कराया है जिसने उसे ट्रंप के साथ रिश्तों के मामले में कुछ भी नहीं बोलने के लिए 2016 में डेढ़ लाख डॉलर की राशि प्रदान की थी।
विज्ञापन


केरन मैक्डोगल ने मुकदमा दायर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप और उनके बीच 2006 से 2007 तक शारीरिक रिश्ते रहे हैं। लेकिन 2016 में चुनाव प्रचार के दौरान करीब 10 माह तक चले इन संबंधों का खुलासा नहीं करने के एवज में उन्हें राशि दी गई थी।

केरन ने यह भी कहा कि ट्रंप ने उन्हें धोखे में रखकर समझौते पर हस्ताक्षर करवाए थे। प्लेबॉय मॉडल ने इस समझौते को रद कराने की सिफारिश भी अदालत से की है। यद्यपि ट्रंप ने केरन मैक्डोगल के साथ किसी तरह के रिश्तों का खंडन किया है।

पोर्न स्टार भी लगा चुकी हैं ट्रंप पर आरोप

स्टॉर्फी डेनियल्स के नाम से जानी जाने वाली पोर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड के आरोप भी प्लेबॉय मॉडल मैक्डोगल की तरह ही हैं। उसने ट्रंप पर गलत ढंग से समझौते पर दस्तखत कराने का आरोप लगाया था।

क्लिफोर्ड ने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अटॉर्नी (वकील) ने एक पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर की व्यवस्था की थी। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल के साथ रिश्तों को भी इनकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें