अमेरिकी राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इराक को प्रतिबंधित देशों की सूची से हटा दिया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, यूएस अधिकारियों ने कहा कि नए इमिग्रेशन ऑर्डर में प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में से इराक को हटा दिया गया है।
U.S. officials say new Trump immigration order will remove Iraq from list of countries affected by travel ban: AP pic.twitter.com/6mavGWwDln
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर ट्रैवल बैन लगा दिया था, जिस पर फिलहाल कोर्ट ने स्टे लगा रखा है। 27 जनवरी को ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन के नागिरकों के अमेरिका आने पर 90 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया था।
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से बचने के लिए यह आदेश पारित किया गया था। इस आदेश के तहत सीरिया को छोड़कर बाकी छह देशों के शरणार्थियों पर 120 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि सीरिया के शरणार्थियों पर अनिश्चितकाली प्रतिबंध लगा दिया गया था। ट्रंप को अपने इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय मंच सहित घरेलू स्तर पर भी आलोचना झेलनी पड़ी, वहीं संघीय जज ने उनके इस आदेश पर स्टे लगा दिया है।